India vs Sri Lanka: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने रविवार (28 जुलाई) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली,जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

यशस्वी टी-20 इंटरनेशनल में 21 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका यह दसवां पचास प्लस स्कोर है। इस लिस्ट में उन्होंने सुरेश रैना, युवराज सिंह, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। इन चार दिग्गजों ने पहली 21 पारियों में 9 या उससे ज्यादा 30 प्लस स्कोर बनाए थे।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी ने 2024 में 1000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए । 22 साल के यशस्वी भारत के लिए एक साल में सबसे कम उम्र में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर  पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक (2007) औऱ विराट कोहली (2010) की बराबरी की। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने कुसल परेरा (53) और पथुम निसांका (32) की पारियों के दम पर  9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। 

इसके बाद बारिश ने मुकाबले में खलल डाला और 8 ओवर में  भारत को जीत के लिए 78 रन का लक्ष्य मिला। जिसके बाद भारतीय टीन ने 6.3 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार