भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय जायसवाल के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक है और भारत में पहला।

 
Advertisement

22 साल या उससे कम उम्र में बतौर भारतीय ओपनर दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले जायसवाल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने यह कारनामा किया था, जिन्होंने 4 शतक जड़े थे। 

Advertisement

इसके अलावा 22 साल की उम्र में भारत और विदेशी धरती पर टेस्ट शतक जड़ने वाले जायसवाल तीसरे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज बल्लेबाज ही ऐसा कर पाए थे। 

जायसवाल ने टॉम हार्टले द्वारा डाले गए पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। वह भारत के 16वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में छक्का जड़कर शतक पूरा किया है। 

बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में जायसवाल ने तूफानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाए थे। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार