भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पुष्टि की है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में होने वाले पहल टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू करेंगे। जायसवाल बुधवार (12 जुलाई) से शुरू होने वाले इस मुकाबले में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे और शुभमन गिल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। रोहित ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जायसवाल स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।  बता दें कि 21 साल के जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। 

Advertisement

रोहित ने यह भी पुष्टि की है कि भारतीय टीम पहले टेस्ट में दो स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरेगी। 

दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला है और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। 

गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट में जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे। जायसवाल ने इस सीजन कुल 625 रन बनाए थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, के.एस. भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार