22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने विशाखापट्टनम टेस्ट में अपने नाम की गूंज उठा दी। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने इंग्लिश टीम को घुटने पर लाकर 290 गेंदों पर 209 रन जड़ते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। इसी बीच खास बात ये है कि यशस्वी ने कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Advertisement

VIZAG टेस्ट में जहां यशस्वी ने एक छोर संभालकर 209 रन जड़े वहीं दूसरी तरफ मेजबान टीम का दूसरा कोई भी खिलाड़ी पचास रन तक का स्कोर नहीं कर सका। यही वजह है अब यशस्वी भारत के वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ये कारनामा किया। यशस्वी के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ भारतीय टीम की पहली इनिंग में 35 रन तक नहीं जोड़ पाया। आपको बता दें कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 91 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इतना ही नहीं यशस्वी भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा विनोद कांबली और सुनील गावस्कर ने किया था।

खास लिस्ट में हुए शामिल

ये भी जान लीजिए कि यशस्वी ने दोहरा शतक ठोकने के बाद एक खास लिस्ट में भी अपना नाम शामिल कर लिया है। यशस्वी भारत के लिए सबसे कम इनिंग में दोहरा शतक मारने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 10वीं इनिंग में ये कारनामा किया। उनसे पहले करुण नायर ने 3 इनिंग, विनोद कांबली ने 4 इनिंग, सुनिल गावस्कर और मयंक अग्रवाल ने 8 इनिंग और चेतेश्वर पुजारा ने 9 इनिंग में ये सफलता हासिल की थी।

दबंग अंदाज में पूरा किया दोहरा शतक

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि जहां कई बड़े खिलाड़ियों को नर्वस 90 में अपना विकेट खोते देखा गया है वहीं दूसरी तरफ जायसवाल ने अपनी डबल सेंचुरी के लिए भी डबल धमाका किया। जी हां, भारतीय इनिंग के 102वें ओवर में जायसवाल ने पहले शोएब बशीर को एक तूफानी छक्का जड़ा वहीं इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर घुटने पर बैठकर एक चौका लगाकर अपना दोहरा शतक बनाया।

मैच का हाल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मैच की तो भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 112 ओवर खेलकर स्कोर बोर्ड पर 396 रन टांग दिये हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार