भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार, 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI) का आगाज होगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, मेजबान भारत की वनडे टीम में अचानक से 24 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की एंट्री हो गई है।

Advertisement

BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी दी है कि चोटिल विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।"

Advertisement

गौर करें कि भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली IPL19 के फाइनल के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी, जिसके दौरान ही उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई। इसी कारण अब वो अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। राहत की खबर ये है कि विराट के जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है और वो इंग्लैंड टूर के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

बात करें विराट को रिप्लेसमेंट यशस्वी जायसवाल की तो ये 24 साल का युवा खिलाड़ी लंबे समय से वनडे स्क्वाड में मौका मिलना का इंतज़ार कर रहा था। यशस्वी देश के लिए 4 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अब तक 28 टेस्ट और 23 टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

भारतीय टीम का पूरा वनडे स्क्वाड बनाम अफगानिस्तान: शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या।

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

Advertisement

पहला वनडे - 13 जून 2026 - धर्मशाला - दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडे - 17 जून 2026 - लखनऊ - दोपहर - 1:30 बजे

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरा वनडे - 20 जून 2026 - चेन्‍नई - दोपहर - 1:30 बजे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार