मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के सेमीफाइनल में मुंबई ने अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए और अब मुंबई की कुल बढ़त 346 रन की हो गई है जबकि अभी भी नौ विकेट मुंबई के हाथ में हैं।

Advertisement

मुंबई के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) दूसरी पारी में अपने पहले रन के लिए तरसते हुए दिखे। मुंबई के लिए दूसरी पारी में जायसवाल के जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने तो विस्फोटक शुरुआत की लेकिन यशस्वी जायसवाल को अपने पहले रन के लिए 54वीं गेंद तक इंतज़ार करना पड़ा जबकि पृथ्वी ने 56 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली थी।

Advertisement

मज़ेदार बात ये थी कि जब 21वें ओवर में शॉ 71 गेंदों पर 64 रन बनाने के बाद आउट हुए तो उस समय भी जायसवाल का खाता नहीं खुला था। मगर जैसे ही यशस्वी ने 54वीं गेंद पर अपना पहला रन बनाया तो डगआउट में बैठे मुंबई के खिलाड़ियों ने ताली बजाकर उनकी मौज ली और यशस्वी ने भी हवा में ऐसे बल्ला उठाकर अभिवादन स्वीकार किया जैसे उन्होंने शतक पूरा कर लिया हो।

यशस्वी की ये हरकत देखने के बाद यूपी के खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। यशस्वी की ये पारी देखकर फैंस को भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा की याद आ गई क्योंकि 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान पुजारा ने भी 54वीं गेंद पर अपना खाता खोला था और उस समय भी कुछ ऐसा ही माहौल बना था। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल में चेतेश्वर पुजारा की याद आ गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार