Yashasvi Jaiswal Catch of KL Rahul: Ranji Trophy Elite 2025-26 के चौथे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी खेल रहे थे लेकिन वो मुंबई के लिए बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में सफल रहे।

Advertisement

जायसवाल ने इस मैच की दूसरी पारी में दो ऐसे कैच पकड़े जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। सबसे पहले तो उन्होंने 8 फरवरी को स्लिप पर फील्डिंग करते हुए कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा और उसके बाद 9 फरवरी यानि अगले दिन केएल राहुल को आउट करने के लिए एक गज़ब का कैच पकड़ा।

Advertisement

राहुल उस समय 130 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे लेकिन उनका नॉटआउट जाने का सपना धरा का धरा रह गया। 58.3 ओवर में तुषार देशपांडे ने एक बाउंसर मारा जिस पर राहुल ने पुल मारने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गली में चली गई जहां जायसवाल ने हवा में छलांग लगाकर एक करिश्माई कैच को अंज़ाम दिया। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी के 21वें ओवर में भी एक गजब का कैच पकड़ा। मुंबई के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ तनुष कोटियन करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद का सामना करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने बड़ी गलती की। यहां उन्होंने एक कट शॉट खेल दिया था जिसके बाद वो बॉल सीधा स्लिप की तरफ गई। मुंबई के लिए इस पॉजिशन पर भारतीय टीम के सबसे बेस्ट फील्डर्स में से एक यशस्वी जायसवाल तैनात थे, जिन्होंने मौका देखकर अपनी चीते जैसी फुर्ती दिखाई और अपने बाएं हाथ से गेंद को लपक लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार