24 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत दौरे पर आ गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में बने सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम सरदार पटेल स्टेडियम का उद्धाटन भी पीएम मोदी के साथ किया।

Advertisement

सरदार पटेल स्टेडियम में अपने स्पीच के दौरान ट्रंप ने भारत को विविधता वाला देश बताया और साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और महान सचिन तेंदुलकर का नाम लेकर उनको सबसे बेहतरीन क्रिकेटर भी बताया। आपको बता दें कि ट्रंप ने जैसे ही सचिन और विराट का नाम लिया वैसे ही पूरा सरदार पटेल स्टेडियम में मौजूद दर्शक ताली बजाने लगे।

Advertisement

जिस समय अमेरिकी राष्ट्रपति सचिन और कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें महान क्रिकेटर बता रहे थे उसी समय वहां पर स्टेडियम में सौरव गांगुली भी मौजूद थे। 

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को महान क्रिकेटर कहते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में हर एक दिलों में ये क्रिकेटर बसते हैं। सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। मोटेरा में बने इस स्टेडियम को लगभग 700 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। इस स्टेडियम में एक साथ 1.10 लाख लोग मैच देख सकते हैं। रिपोट्स की मानें तो साल 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम इस मैदान पर मैच खेल सकती है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार