आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराने के बाद किंग्स पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने युवाओं के प्रदर्शन की तारीफ की है।

Advertisement

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

राहुल ने मैच के बाद कहा, "हम एक टीम, एक लीडर, एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हमें परिणाम मिला। युवाओं को मौका मिला उन्होंने अच्छा किया चाहे आप शाहरुख खान को लें या आज रवि बिश्नोई। हमारे कोच ने हमारे साथ लंबी बात की थी कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी है। हमने सुना था कि यहां ओस रहेगी, यह नहीं पता था कि कितना रहेगी लेकिन यह अच्छा रहा।" 

पंजाब की इस सीजन में पांच मैचों में यह दूसरी जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को पांच मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है और वह चार अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। 

उन्होंने कहा, "सूखी गेंद को मारना मुश्किल हो जाता है, लेकिन गेल ने इस ओर अच्छा आत्मविश्वास दिखाया, उन्हें पता है किस गेंदबाज पर खेलना है किस पर नहीं। अनिल भाई ने रवि के साथ काम किया और आज वह यहां पर शानदार काम करके गया, बहुत बड़े विकेट भी उसने हमारी टीम को दिलाए।" 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार