आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां नए-नए खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब युवा खिलाड़ियों को खरीद तो लिया जाता है लेकिन जब टीमें उन खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताती हैं तो उन खिलाड़ियों के साथ भी नाइंसाफी होती है और ऐसा ही कुछ हुआ था युद्धवीर सिंह चरक के साथ, जो पिछले 2 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला मगर जब इस साल वो लखनऊ की टीम में आए और पंजाब के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया तो उनके लिए सबकुछ बदल गया।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के इस युवा तेज गेंदबाज पर केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने भरोसा जताया और पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू के लिए उतार दिया।ऐसे में युद्धवीर ने भी अपनी टीम के इस फैसले को गलत साबित नहीं होने दिया और पंजाब को शुरुआती दो झटके देकर खलबली मचा दी। युद्धवीर ने पंजाब की पारी की तीसरी ही गेंद पर अथर्व तैदे को शून्य पर आउट कर दिया।

Advertisement

युद्धवीर की रफ्तार का कहर यहीं नहीं रूका और उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को बोल्ड करके पंजाब को दूसरा झटका भी दे दिया। युद्धवीर ने अपने पहले स्पेल में 3 ओवर किए जिसमें उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। युद्धवीर ने इन तीन ओवरों में ही दिखा दिया कि उनमें कितना दमखम है लेकिन मुंबई की टीम ने उनका ये दमखम नहीं देख पाई और उन्हें हमेशा बेंच पर बिठाए रखा।

आपको बता दें कि युद्धवीर को मुंबई इंडियंस ने 2021 की आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 50 लाख रु में खरीदा था। मज़े की बात ये थी कि इससे पहले वाले आईपीएल सीजन यानि आईपीएल 2020 में युद्धवीर MI के नेट गेंदबाज थे और नेट्स में उनकी गेंदबाजी देखने के बाद ही मुंबई के मैनेजमेंट ने उन्हें अगले सीजन में खरीदा।हालांकि, मुंबई ने उन्हें एक मैच में भी नहीं आजमाया जोकि एक बहुत बड़ी गलती थी और जिस तरह से अपने डेब्यू पर युद्धवीर ने गेंदबाजी की उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गेंदबाज का भविष्य काफी उज्जवल है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार