वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के 11वें मैच में युसुफ पठान ने इंडिया चैंपियंस के लिए 48 गेंदों में 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन उनकी इस शानदार पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने भारत को 23 रन से हरा दिया। भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 200 रनों की जरूरत थी लेकिन पूरी टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी।

Advertisement

भारतीय टीम इस मैच को जीत सकती थी अगर यूसुफ पठान को दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज ने समर्थन दिया होता लेकिन अफसोस पठान अकेले ही लड़ते रहे और अंत में उनकी 48 गेंदों में खेली गई 78 रन की पारी भी बेकार चली गई। पठान ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत ने अपनी पारी में सिर्फ 2 छक्के लगाए जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 11 छक्के लगाए और ये छक्कों का अंतर ही अंत में हार जीत का फर्क पैदा कर गया। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए डैन क्रिश्चियन ने 33 गेंदों में 69 रन की पारी में सात छक्के लगाकर दिल जीत लिया, जिसमें आरपी सिंह के ओवर में लगाए गए चार छक्के भी शामिल हैं। उनके अलावा बेन कटिंग ने भी अपनी बल्लेबाजी के दौरान 3 छक्के लगाए।

इससे पहले, हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 199 रन बनते ही उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 10 जुलाई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वाले मुकाबले में जीत की जरूरत होगी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार