27 जनवरी, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। यूसुफ पठान को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2018 में 1 करोड़ 90 लाख रूपये में खरीदा है। आपको बता देें कि यूसुफ पठान ने 75 लाख रूपया बेस प्राइस रखा था। लाइव ऑक्शन

Advertisement

केकेआर ने यूसुफ पठान के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तमाल नहीं किया जिसके कारण सनराइजर्स हैरदाबाद की टीम में यूसुफ पठान को जाना पड़ा है।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से यूसुफ पठान का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा था। पिछले सीजन में यूसुफ पठान ने 15 मैच खेले और केवल 143 रन ही बना सके थे। 

वहीं पूरे आईपीए में यूसुफ पठान ने 149 मैच खेले हैं तो वहीं 2904 रन बनाए हैं। आईपीएल में यूसुफ पठान का औसत 29.63 का रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल होने के बाद यूसुफ पठान ने केकेआऱ को शुक्रिया कहा है और ये भी कहा कि इस बार हैदराबाद की टीम के साथ मिलकर धमाल मचाने की भरसक कोशिश करूंगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार