Legends League Cricket: यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) की 40 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी और कप्तान मोहम्मद कैफ की 37 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत इंडिया महाराजा (India Maharajas) ने अल-अमिरात क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के पहले मुकाबले में एशिया लायंस (Asia Lions) को 6 विकेट से हरा दिया। एशिया लायंस के 175 रनों के जवाब में इंडिया की टीम ने पांच गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

पठान ने अपने पारी में पांच छक्के और नौ चौके जड़े और खराब शुरूआत के बाद भारतीय पारी को संभाला। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर तक नमन ओझा (20), स्टुअर्ट बिन्नी (10) और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। 
इसके बाद यूसुफ पठान ने कैफ के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। कैफ ने एक छोर संभाला और यूसूफ पठान ने दूसरी तक आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों की साझेदारी इंडिया की टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गई। 

Advertisement

एशिया लायंस के लिए शोएब अख्तर औऱ उमर गुल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस की टीम ने उपुल थरंगा और कप्तान मिस्बाह-उल हक की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। थरंगा ने 46 गेंदों में 66 रन, वहीं मिस्बाह ने 30 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेली।

इंडिया महाराजा के लिए मनप्रीत गोनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा इरफान पठान ने दो, वहीं स्टुअर्ट बिन्नी और मुनफ पटेन ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार