2 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम में लंबू के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे है। इशांत भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक है। 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे इशांत ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Advertisement

अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इशांत विदेशी धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। अब एशिया के बाहर इशांत शर्मा के नाम 156 विकेट दर्ज हो गए हैं। कपिल देव के नाम 155 विकेट दर्ज था।

Advertisement

इशांत शर्मा के जन्मदिवस पर कई क्रिकेट दिग्गजों ने बधाई संदेश ट्विट किया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार