31 अक्टबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रणजी ट्रॉफी में युवराज सिंह ने बड़ोदरा के खिलाफ खेलते हुए कमाल कर दिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। हालांकि पंजाब और बड़ोदरा के बीच खेला गया यह मैच ड्रा रहा लेकिन युवराज सिंह ने दोहरा शतक 260 रन बनाकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
अपने 260 रन की पारी में युवराज सिंह ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में युवराज सिंह का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले युवराज सिंह के नाम 206 रन का स्कोर दर्ज था। इसके साथ – साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में युवराज सिंह ने चौथी बार दोहरा शतक जमाया। बड़ोदरा के खिलाफ 260 रन बनाते ही रणजी ट्रॉफी में युवराज सिंह ने पहली दफा दोहरा शतक ठोका है। धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर..
इससे पहले दिलीप ट्रॉफी में 2 दोहरा शतक युवी ने जमाए हैं तो वहीं 1 दोहरा शतक युवराज सिंह ने ईरानी ट्रॉफी में जमाए हैं।
आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में पिछले साल गुजरात के खिलाफ खेलते हुए युवराज सिंह ने 187 रन बनाए थे जो रणजी ट्रॉफी में युवराज सिंह के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था।
गौरतलब है कि पंजाब के कप्तान के तौर पर खेलते हुए सर्वाधिक रन बनानें का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था, सिद्धू ने 1995- 96 में 259 रन की पारी खेली थी। युवराज ने पंजाब के कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी करते हुए 260 रन की पारी खेलकर नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी की बीच मैदान पर लगाई क्लास, देखिए वीडियो