12 अक्टूबर। भले ही महान युवराज सिंह इस समय भारतीय टीम से बाहर हैं और लगभग डेढ़ साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। लेकिन युवी इस निराशा भरे दौर से खुद को मोटीवेट करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

युवराज सिंह का मानना है कि वो अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं और इसके लिए वो अपनी फिटनेस और क्रिकेट पर लगातार मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

युवी ने एक खास इंटरव्यू में खुलासा किया है कि साल 2019 तक वो क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इतना नहीं युवी ने कहा कि वो 2019 के वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

हालांकि य़ुवी ने कहा कि मेरे चयन का फैसला चयनकर्ता ही करेंगे लेकिन मैं अपने तरफ से मूमकिन कोशिश करता रहूंगा।

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में युवी कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे जिसके कारण ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ता अब महान युवी को वर्ल्ड कप की टीम में नहीं देखते हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल में खराब परफॉर्मेंस करने के बाद युवी ने इंग्लैंड में जाकर 5 हफ्तों के लिए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा भी लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस समय युवी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैच खेलकर 264 रन बनानें में सफल रहे थे। इस दौरान युवी का औसत 37.71 का रहा था। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में युवी ने 81.48 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में युवी के बल्ले से 9 छक्के निकले। स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार