मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल सीज़न से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी है और एमआई के इस फैसले से ज्यादातर फैंस नाखुश हैं। कई दिग्गजों ने भी इस फैसले से हैरानी जताई और ज्यादातर लोगों का मानना था कि रोहित को एक और साल दिया जाना चाहिए था। अब महान ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

युवी ने कहा है कि वो रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में एक और साल देते और आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पंड्या को उप कप्तान रखते। युवराज ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि रोहित को कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला है और उन्हें हार्दिक को उप-कप्तान के रूप में काम करने देना चाहिए ताकि वो देख सकें कि फ्रेंचाइजी कैसे काम करती है।

Advertisement

युवी ने कहा, “रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में 5 बार के आईपीएल विजेता हैं। उन्हें हटाना एक बड़ा फैसला है। मैं किसी को शामिल करता, जैसे वो हार्दिक (पांड्या) को लाए, लेकिन मैं फिर भी रोहित को एक और सीज़न देता और हार्दिक को उप कप्तान बनाता और देखता कि पूरी फ्रेंचाइजी कैसे काम करती है।"

युवराज ने आगे कहा कि वो समझते हैं कि एमआई ने इस रास्ते पर जाने का फैसला क्यों किया क्योंकि वो फ्रेंचाइजी के भविष्य की ओर देखना चाहते थे। युवराज ने कहा, "मैं फ्रेंचाइजी के नजरिए से समझता हूं कि उन्हें फ्रेंचाइजी का भविष्य देखना होगा। लेकिन फिर भी, रोहित भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अभी भी अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए ये एक बड़ा फैसला है। प्रतिभा के मामले में, हां, उनमें महान प्रतिभा है। गुजरात का कप्तान बनना मुंबई का कप्तान होने से अलग होगा। उम्मीदें बहुत हैं। मुंबई इंडियंस एक बड़ी टीम रही है।"

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इस साल एमआई के कप्तान नहीं होने के बावजूद, रोहित कैरेबियन और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार