जयपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले दौर की नीलामी में खाली हाथ रहने वाले युवराज सिंह को आखिरकार खरीददार मिल गया। युवराज को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने युवराज को उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में ही अपने साथ जोड़ा है। 

बीते सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले युवराज को टीम ने इस साल रिटेन नहीं किया था। मंगलवार को हुई नीलामी में पहले दौर में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था लेकिन नीलामी खत्म होने के करीब मुंबई ने उनकी कीमत लगा दी। 

युवराज के साथ ही नीलामी की शुरुआत में न बिकने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को भी उनकी बेस प्राइस एक करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद में अपने साथ जोड़ा। 

घरेलू सत्र में लगातार अच्छा खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जलज सक्सेना को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने ही वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को बेस प्राइस 50 लाख में अपने साथ जोड़ा है। 

दिल्ली ने हालांकि शेन रदरफोर्ड को उनकी बेस प्राइस 40 लाख से ज्यादा कीमत दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। 


Advertisement

आईएएनएस

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार