Yuvraj Singh Six Sixes Video: वो कहावत है ना, शेर बूढ़ा हो जाए, लेकिन शिकार करना नहीं भूलता, शेर दहाड़ना नहीं भूलता।इंडियन क्रिकेट के लीज़ेंड युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक बार फिर इस कहावत को बिल्कुल ठीक साबित कर दिया है। युवराज 44 साल के हो गए हैं और मौजूदा समय में वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीज़ेंड टूर्नामेंट 2026 (World Championship of Legends 2026) खेल रहे हैं। यहां उन्होंने पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की धुलाई करके फैंस को विटेंज युवराज की याद दिला दी है।
युवी ने मारे 6 छक्के: युवराज सिंह हमेशा ही टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में एक रहे। उन्होंने शारजाह के मैदान पर भी अपनी काबिलियत साबित की। युवी ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 44 गेंदों पर 161.36 की स्ट्राइक रेट से 71 रन ठोके।
खास बात तो ये है कि इस दौरान युवराज का बैट किसी Atom Bomb की तरह फटा और उन्होंने 5 चौके और 6 जोरदार छक्के लगा दिए। Fancode ने युवराज सिंह के 6 छक्कों का वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
युवराज सिंह के आंकड़ें: जैसा कि हमने पहले ही बताया युवराज सिंह अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में एक रहे। उनके आंकड़ें आज भी इसकी गवाही देते हैं। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट (1900 रन और 9 विकेट), 304 वनडे (8701 रनऔर 111 विकेट) और 58 टी20 इंटरनेशनल (1177 रन और 28 विकेट) खेले।
बताते चलें कि युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप के हीरो थे, लेकिन इसी बीच उन्हें खुद को हुई कैंसर जैसे जानलेवा बीमार का पता चला। युवराज ने खून की उल्टी करके भारत के लिए वर्ल्ड कप मुकाबले खेले और टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद की।
मैच का हाल: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीज़ेड 2026 टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था। इसके बाद ही मैदान पर युवराज सिंह का धमाका देखने को मिला और उन्होंने 44 गेंदों पर 5 चौके 6 छक्के 71 रन बनाए। इसी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शॉर्ट ने 28 गेंदों पर 65 रन ठोके, वहीं जो बर्न्स ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ही मैदान पर टिक पाई और 150 रनों पर ऑल आउट हुई। तो ऐसे India Champions ने ये मुकाबला 46 रनों से जीता और टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।