25 जनवरी। युवराज सिंह ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। युवराज सिंह ने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में एयर इंडिया के तरफ से खेलते हुए मुंबई कस्टम के खिलाफ केवल 57 गेंद पर 80 रन की पारी खेली है।
अपनी पारी में युवराज सिंह ने 4 छक्के और 7 चौके जमाए। युवराज सिंह की यह पारी के बदौलत की एयर इंडिया की टीम 20 ओवर में 169 रन बना पाने में सफल रही है।
आपको बता दें कि युवराज सिंह की यह धमाकेदार पारी बेकार गई और मुंबई कस्टम की टीम यह मैच 9 विकेट से जीत पाने में सफल रही। भले ही युवराज सिंह की यह धमाकेदार पारी नाकाम रही लेकिन आईपीएल से पहले ऐसी तूफानी पारी खेलकर युवराज सिंंह ने मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट को बड़ी खुशी दी है।
गौरतलब है कि मार्च में आईपीएल 2019 का खेला जाना है। युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन में आखिरी समय में खरीदा था।