नई दिल्ली, 29 दिसंबर (CRICKETNMORE) । बायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने आलोचकों को कड़ा जवाब देते हुए पंजाब की तरफ से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ आज 182 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में युवराज ने 23 चौके और दो छक्के लगाए।

इस शतक के साथ ही वे इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। युवराज के पिछले पांच पारियों को देखें तो उन्होंने 59, 130, 136, 13 और 182 रन के साथ अभी तक इस सीजन में कुल 520 रन बना कर सबसे बड़े बल्लेबाज साबित हुए हैं।

युवराज की इस शानदार पारी और मनदीप सिंह के शानदार 235 रन की मदद से पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ 600 से ज्यादा का स्कोर कर लिया है। युवी और मनदीप के बीच चौथे विकेट के लिए 379 रन की साझेदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार