नई दिल्ली, 1 अप्रैल| कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्व इस समय रुका हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी जरूरतमंदों की जितनी मदद कर सकते हैं कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ आए हैं।
Advertisement
युवराज ने ट्विटर पर लिखा, "यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।"
Advertisement
इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है। युवराज से पहले हरभजन सिंह को भी टैग किया है। अफरीदी ने हाल ही में जरूरतमंदों को खाना और साबुन बांटे थे।