आपने युजवेंद्र चहल को क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज़ों को अपनी गेंदों पर नचाते हुए देखा होगा। इसके अलावा आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी काफी कुछ जानते होंगे लेकिन आज हम आपको चहल के बारे में जो बताने जा रहे हैं शायद आपको ना पता हो। 

Advertisement

चहल ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान अपनी डांस टीचर धनाश्री वर्मा से शादी कर ली थी लेकिन क्या आपको पता है कि चंचल और चालाक चहल का धनाश्री से पहले एक और एक्ट्रेस से नाम जुड़ चुका है। जी हां, कुछ साल पहले ऐसी हवा उड़ी थी कि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और ओटीटी की बोल्ड एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी काफी करीब हैं।

Advertisement

इस बात पर फैंस को तब यकीन होना शुरू हुआ था जब ओटीटी सीरीज बेकाबू की एक्ट्रेस प्रिया ने चहल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस अफवाह की शुरुआत 23 जुलाई 2018 से हुई थी और जब प्रिया ने चहल को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ तस्वीर शेयर की तो फैंस को लगा कि दाल में कुछ काला है। इस तस्वीर के कैप्शन में प्निया ने चहल को टैग करते हुए लिखा था कि, हैप्पी हैप्पी बर्थडे मिस्टर चहल।'

इस तस्वीर में उन्हें चहल के काफी करीब देखा जा सकता है। ये तो कुछ भी नहीं अक्सर प्रिया बैनर्जी के लाइव सेशन में युजवेंद्र चहल को कई बार कमेंट करते हुए भी देखा गया था।

फिर क्या इतना सब होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई कि प्रिया और युजवेंद्र रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद इन अफवाहों पर तब विराम लगा जब 2020 में चहल ने धनाश्री वर्मा से शादी कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार