आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान के अंदर और बाहर अपने फनी अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। युजवेंद्र चहल को अगर मॉडर्न क्रिकेट का आशीष नेहरा कहें तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। आईपीएल 2022 में जहां आशीष नेहरा गुजरात टाइटन्स के हेड कोच की भूमिका में नजर आए थे वहीं युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के प्राइम बॉलर थे।

Advertisement

आशीष नेहरा और युजवेंद्र चहल दोनों के बीच काफी अच्ची बॉडिंग हैं। सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा और युजवेंद्र चहल से जुड़ा एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहरा जी युजवेंद्र चहल को मस्ती भरे अंदाज में धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आशीष नेहरा के सामने युजवेंद्र चहल की बोलती बंद हो जाती है।

Advertisement

युजवेंद्र चहल को कार में जाता देखकर नेहरा कहते हैं, 'अबे बस में आ तू' जिसपर युजवेंद्र चहल कहते हैं, 'बस में नहीं आ रहा हूं मैं।' नेहरा कहते हैं- क्यों? जिसपर चहल बहुत ही रोतला चेहरा बनाकर कहते हैं, 'क्या बीवी को छोड़ दूं मैं।' जिसपर फिर नेहरा कहते हैं, 'अबे बीवी भी आएगी हमारे साथ बस में।'

बता दें कि आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटन्स ने जीता। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी थी। गुजरात टाइटन्स को मिली इस जीत में आशीष नेहरा का अहम रोल था। वहीं युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट चटकाए और पर्पल कैप हासिल की।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार