इंडियन टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अभी कुछ दिनों पहले मशहूर यूट्यूबर धनश्री वर्मा से शादी की है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इस बीच युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी मजेदार तस्वीरें शेयर की है।

Advertisement

इन तस्वीरों में चहल और धनश्री वर्मा जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी स्टेज पर चहल संग जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धनश्री वर्मा ने मजेदार कैप्शन भी दिया है।

Advertisement

धनश्री वर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'इस साल हमनें काफी मजेदार परफॉर्मेंस की है। मैं आप लोगों से जानना चाहती हूं कि इन सबमें से कौन सा वीडियो में अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करूं।' यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है जल्द ही धनश्री वर्मा इस सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो भी पोस्ट करूंगा।

युजवेंद्र चहल ने शादी के दौरान लिखा था इमोशनल पोस्ट: चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हम बहुत पहले मिले और उसके बाद अब हमनें एक दूसरे में खुशी का कारण ढूंढ लिया। धनश्री ने आखिरकार कहा कि युजवेंद्र चहल मुझे हमेशा और हर जन्म में चाहिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार