इंडियन टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जिन्होंने कुछ महीने पहले मशहूर यूट्यूबर धनश्री वर्मा से शादी की थी। अब दोनों ने अपनी 'Wedding Film' भी रिलीज़ कर दी है। इससे पहले इस स्टार कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं।

Advertisement

इन दोनों की शादी की इस फिल्म में दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एकतरफ चहल हंसी मज़ाक से सभी का दिल जीत रहे हैं वहीं, धनश्री अपने डांस और कातिल अदाओं से सभी को अपना फैन बनाती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

इस वीडियो में चहल और धनश्री के साथ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 7 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को अगर आप पूरा देखेंगे तो अंत में आपके चेहरे पर एक मुस्कुराहट जरूर होगी क्योंकि ये वीडियो काफी मज़ेदार ढ़ंग से शूट किया गया है।

वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो चहल की निगाहें अब आईपीएल 2021 पर होंगी जहां वो अपने प्रदर्शन से एक बार फिर अपने कप्तान विराट कोहली का भरोसा जीतना चाहेंगे। चहल एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार