आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय स्टार खलाड़ी और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर पंजाब किंग्स के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। इसके साथ ही चहल ने आईपीएल में चौथी बार गिल को आउट कर उनके खिलाफ इतिहास भी रच दिया है।
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर चहल के सामने टिक नहीं पाए।
गुजरात की पारी की शुरुआत ठीक ठाक रही थी और साईं सुदर्शन के साथ गिल ने पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 37 रन जोड़े। गिल 26 गेंदों में 39 रन बनाकर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन पारी के 10वें ओवर में चहल ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। गिल ने डीप मिडविकेट पर कूपर कॉनली को कैच थमाया और उनकी पारी का अंत हो गया।
इस विकेट के साथ ही चहल ने गिल के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में शुभमन गिल को चार बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ वह गिल को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अनरिक नॉर्खिया, हार्दिक पांड्या, आवेश खान, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार भी गिल को 4-4 बार आउट कर चुके हैं, लेकिन अब चहल भी इस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
शुभमन गिल के खिलाफ युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा। गिल इस स्पिनर के खिलाफ 9 पारियों में 57 गेंदों में 17.25 की औसत से सिर्फ 69 ही रन बना पाए हैं और चार बार चहल का शिकार बन चुके हैं।
आईपीएल में शुभमन गिल को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज:
- हार्दिक पांड्या – 4 बार (औसत 4.8)
- एनरिक नॉर्खिया – 4 बार (औसत 9.5)
- भुवनेश्वर कुमार – 4 बार (औसत 16.5)
- आवेश खान – 4 बार (औसत 17.8)
- युजवेंद्र चहल – 4 बार (औसत 17.3)
- दीपक चाहर – 4 बार (औसत 25.3)
- जोफ्रा आर्चर – 3 बार (औसत 5.3)
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शुभमन गिल (39) और जोस बटलर 33 गेंदों में 38 रन ने सबसे बड़ी पारियां खेली।