21 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। वो तो भला हो रहाणे का जिसने संघर्ष दिखाकर भारतीय पारी को 100 से आगे ले जाने में सफल रहे। वेलिंग्टन में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं।

Advertisement

एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाज कीवी तेज गेंदबाजों के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हुए तो वहीं भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल टिक टॉक ऐप पर वीडियो बनानें में मशगूल नजर आए।

Advertisement

युजवेंद्र चहल का एक टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो खूबसूरत लड़कियों के साथ डांस कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियों में नजर आने वाली खूबसूरत लड़की कोई और नहीं बल्कि सिंगर रमीत संधू है।

@rameetsandhuu

सिंगर रमीत संधू ने अपने टिक टॉक अकाउंट पर यह वीडियों शेयर करी है। गौरतलब है कि रमीत संधू हाल ही में बॉलीवुड फिल्म जवानी जानेमन में भी नजर आई थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार