एकतरफ भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेल रही है वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका दौरे पर कोरोना पॉज़ीटिव पाए गए खिलाड़ी अभी भी  अपनी रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने का इंतज़ार कर रहे हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम का नाम भी शामिल है। हालांकि, चहल जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना दुखड़ा बयान किया है।

Advertisement

चहल के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा और इंग्लैंड पहुंचे पृथ्वी शॉ भी थे। इस लाइव के दौरान चहल कैमरे के सामने आने से बचते रहे और अपनी कहानी बयां करते हुए कहने लगे कि वो बस श्रीलंका से निकलने का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि काफी दिनों से वो एक कमरे में बंद हैं।

इस लाइव के दौरान शॉ और उनकी पत्नी धनाश्री ने चहल की खूब टांग खींची। जैसे ही धनाश्री ने लाइव खत्म किया तो इस कुलदीप यादव जुड़ गए और ये मस्ती का माहौल खत्म ही नहीं हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार