वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत ने श्रीलंका (India vs Sri Lanka) को भी टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप कर दिया है। आखिरी मैच में बेशक युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal ) को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में हैं। चहल ने टीम इंडिया की जीत के बाद श्रेयस अय्यर का इंटरव्यू लिया।

Advertisement

हालांकि, इस सीरियस इंटरव्यू में जैसे ही मोहम्‍मद सिराज (mohammed siraj) ने गेस्‍ट अपीयरेन्‍स दिया, वैसे ही फैंस को हंसने का मौका मिल गया। दरअसल, हुआ ये कि सिराज को देखकर चहल ने उनके हेयरस्‍टाइल का मजाक उड़ा दिया। इस दौरान सिराज के होश उड़े दिखे तो अय्यर हंसते हुए लोटपोट दिखे।

Advertisement

सिराज जैसे ही इंटरव्यू में आए, चहल ने उनकी मौज लेते हुए कहा कि आपके बाल ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी ने बहुत समय से घास पर पानी नहीं डाला है और वो एकदम सूख गई है। चहल के ये बोलने की देर थी कि अय्यर पेट पकड़कर हंसने लगे और सिराज दोनों का मुंह ताकते रह गए।

इसके बाद चहल ने सिराज से पूछा कि क्‍या ये सच है कि आप हर मैच से पहले बाल कटवाने सैलून जाते हैं। इस सवाल के जवाब में सिराज ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हैं, बस इसका कोई लॉजिक नहीं है, मैं बाल कटवाता रहता हूं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार