राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के पास बुधवार (10 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल  ( के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। चहल का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है, उन्होंने 4 मैच में 8 विकेट अपने खाते में ड़ाले हैं। 

 
Advertisement

आईपीएल में 200 विकेट

Advertisement

चहल अगर इस मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंद पहले गेंदबाज बन जाएंगे। चहल ने 149 मैच की 148 पारियों में 195 विकेट हासिल किए हैं, जिसमे उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लिए हैं।

शाहीद अफरीदी को पछाड़ने का मौका

अफरीदी अगर 4 विकेट चटका लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद नबी (345) और शाहीद अफरीदी (347) को पछाड़कर 11वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। चहल ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, वह अभी तक 294 मैच की 291 पारियों में 344 विकेट हासिल कर चुके हैं।

150 आईपीएल मैच

Advertisement

चहल के आईपीएल करियर का यह 150 मुकाबला होगा। वह आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले 26वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

चहल ने 2013 में आईपीएल डेब्यू किया था और वह राजस्थान से पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का भी हिस्सा रह चुके हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

बता दें कि राजस्थान की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक भी मैच नहीं हारा है। चार मैच में चार जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहले स्थान पर है। वहीं गुजरात पांच मैच में 2 जीत के साथ सातवें स्थान पर काबिज है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार