हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है। भज्जी अपने क्रिकेट के दिनों में भी हंसी मज़ाक करना पसंद करते थे और ये उनके सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। जी हां, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच से कुछ घंटे पहले भज्जी ने  युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टैग करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जो कि काफी वायरल हो गया।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि युजवेंद्र चहल ने हरभजन सिंह को पेटीएम के माध्यम से 4 रुपए भेजे जिस पर भज्जी काफी हैरान हुए और उन्होंने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए चहल से पूछा कि मुझे 4 रुपए क्यों पेटीएम किए हैं?

Advertisement

भज्जी के इस ट्वीट पर चहल ने भी मजेदार जवाब दिया और लिखा, “पाजी नया ऑफर है पेटीएम पर, चार रुपए भेजो और 100 रुपए का कैशबैक पाओ।” चहल के इस ट्वीट को देखकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

गेल ने भी चहल के ट्वीट को टैग करते हुए कमेंट किया और लिखा, 'भाई मुझे कैसे पैसे मिलेंगे?' गेल का जवाब देखकर फैंस काफी खुश हुए और उनके ट्वीट पर काफी कमेंट करने लगे और देखते ही देखते चहल और गेल का पोस्ट वायरल हो गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार