Yuzvendra Chahal With Mystery Girl: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया गया है। इस मैच को देखने के लिए कई क्रिकेटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी पहुंची हुई थी।

Advertisement

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पहुंचे हुए थे लेकिन इस दौरान वो अकेले नहीं थे उनके साथ स्टैंड में एक महिला को भी देखा गया। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम आरजे महवश है जो एक प्रसिद्ध रेडियो जॉकी हैं। इससे पहले भी चहल और महवश को सोशल मीडिया पर एक दूसरे की पोस्ट पर लाइक करते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

अब चहल को इस मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर फैंस काफी हैरान हैं और सोशल मीडिया पर वो चहल को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक चहल और धनश्री का तलाक आधिकारिक रूप से नहीं हुआ है। इस जोड़े ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने की पुष्टि लगभग एक सप्ताह पहले की। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि जोड़े की अंतिम सुनवाई और सभी आवश्यक औपचारिकताएँ बांद्रा फैमिली कोर्ट में हुईं, जहां दोनों मौजूद थे।

हालांकि, धनश्री के वकील ने कहा था कि कार्यवाही अभी भी चल रही है। धनश्री की वकील अदिति मोहन ने एक बयान में कहा था, "मुझे कार्यवाही पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, मामला अभी विचाराधीन है। मीडिया को रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए, क्योंकि बहुत सारी भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।"

कई मीडिया रिपोर्टों ने ये भी दावा किया कि धनश्री ने गुजारा भत्ता के रूप में 60 करोड़ रुपये मांगे, लेकिन उनके परिवार ने इससे पूरी तरह इनकार कर दिया और मीडिया से किसी भी तरह की गलत सूचना न फैलाने को कहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार