भारतीय क्रिकेट टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपना कीमती समय अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ बिता रहे हैं और ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। धनश्री के साथ-साथ चहल भी लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अब धनश्री ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो तेज़तर्रार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में मज़ेदार चीज़ ये है कि चहल भी पर्दे के पीछे से अपनी पत्नी धनश्री के 'किलर' डांस को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

चहल अपने दोनों कुत्तों के साथ अपने रूम से छिपकर अपनी पत्नी का डांस देखते हुए दिख रहे हैं लेकिन इस वीडियो में वो भी कैद हो गए हैं। फैंस धनाश्री के इस डांस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। 

Advertisement

धनाश्री ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'जब आपके पास सबसे अच्छे दर्शक हों जो आपको देख रहे हों। युजवेंद्र चहल, लोग कहते हैं वर्क फ्रॉम होम लेकिन लोग इस तरह से मेरे वीडियो में खुद दिखना चाहते हैं। अब आप जानते हैं कि इस वीडियो में इतना अलग क्या है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार