टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण जो यूएई में खेला गया वहां पर भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। इस बीच चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की नई टी-20 विश्वकप वाली जर्सी में डांस वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

धनश्री वीडियो में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर वे घुमाके गेम दिखा गाने पर अपने मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने भी पत्नी को टीम इंडिया की नई टी-20 विश्वकप वाली जर्सी में देखकर रिएक्शन दिया है।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने इस पर कमेंट करते हुए कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने इमोशन को प्रकट किया है। युजवेंद्र चहल ने भारत के तिरंगे के साथ एक हार्ट इमोजी पोस्ट की है। बता दें कि इससे पहले चहल की अनदेखी के बाद अब उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का दर्द छलका था।

धनश्री वर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट लिख कर अपने दिल की बात लिखी है। धनश्री वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, 'मां कहती है... कि ये वक्त भी गुजर जाना है। सिर उठाकर जियो क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं। तो जी बात ऐसी है कि ये वक्त भी गुजर जाना है। गॉड इस ग्रेट।' 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार