पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal IPL Record) ने मंगलवार (15 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चंड़ीगढ़ के मुल्लानपुर में खेले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। चहल ने अपने कोटे के चार ओवरों में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने अंजिक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह औऱ रमनदीप सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

सुनील नारायण की बराबरी

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चहल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यह आठवीं बार है जब उन्होंने एक आईपीएल मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सुनील नारायण की बराबरी की। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे अधिक विकेट

8- युजवेंद्र चहल

8 - सुनील नारायण

Advertisement

7- लसिथ मलिंगा

6- कागिसो रबाडा

5- अमित मिश्रा

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में चहल ने तीसरी बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास के वह पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ तीन बार यह कारनामा किया है। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने केकेआर को 16 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 15.3 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन औपर प्रियांश आर्य ने 22 रन बनाए।  इसके जवाब में केकेआर 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा  37 रन बनाए। इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार