भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल को चार ओवर नहीं करवाए जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ जहीर खान उनकी कप्तानी से थोड़े नाराज हैं।

Advertisement

जहीर खान ने एक जानी मानी वेकसाइट से बातचीत करते हुए कहा, 'निश्चित रूप से युजवेंद्र चहल के ओवरों को पूरा इस्तेमाल ना करना ऐसा है जिस पर ऋषभ पंत को देखना होगा और टीम मैनेजमेंट भी उनसे इस पर बातचीत करेगा। हमने चहल को कई बार कठिन दिन पर वापसी करते देखा है। चहल के पास कमबैक करते हुए टीम को सफलता दिलाने की क्षमता है।'

Advertisement

उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी पर बातचीत करते हुए कहा, 'भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए नए बल्लेबाज़ को मैदान पर लाने की जरूरत थी। यह एक ऐसी कॉल थी जो आपके हाथों में थी। ये हो सकता है कि अक्षर पटेल के आखिरी ओवर ने पंत को संकेत दिया हो कि अभी स्पिन गेंदबाज़ विकल्प नहीं है, लेकिन चहल के पास उससे काफी ज्यादा क्षमता है।'

इसी बीच जहीर खान ने गेंदबाज़ों को भी आढ़े हाथ लिया। वह बोले, 'साउथ अफ्रीका को 10 ओवर में 12.50 के रेन रेट की जरूरत थी। हम उम्मीद कर रहे थे यह और ऊपर जाएगा। जब रेन रेट 14-15 तक पहुंच जाता है तब विकेट गुच्छों में निकलती है और उससे प्रेशर बढ़ता है। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ ऐसा करने में नाकाम रहे।'

गौरतलब है कि युजेंवद्र चहल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई अहम मौकों पर डेथ ओवर्स में भी गेंदबाज़ी करवाई। ऐसे में उनके पास एक्सपीरियंस था जिसका इस्तेमाल पंत कर सकते थे। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार