मुंबई, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का कहना है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार देर रात खेले गए मैच में क्रिस मौरिस और कागीसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से मात दी। मौरिस (नाबाद 52) और कागीसो (44) की मुश्किल हालात में खेली गई बेहद शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली टीम मुंबई के हाथों शर्मनाक हार पाने से बच गई। 

Advertisement

जहीर ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों को इस तरह खेल पर दबदबा बनाए देख अच्छा लगा। टीम के लिए मुंबई के खिलाफ मौरिस और रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया।"

Advertisement

कप्तान ने कहा, "मुंबई की टीम ने शुरुआत में ही दिल्ली के जो छह विकेट लिए, इसके कारण वह मैच पर दबदबा हासिल कर पाने में सफल रहे और इसी ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।"

मुंबई ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में आठ ओवर खोकर दिल्ली के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना पाई।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार