25 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के ऑक्शन में कुल 578 खिलाड़ी नीलामी होने वाले हैं। आपको बता दें आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है।
Advertisement
आपको बता दें कि 578 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के महान तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम नहीं है जो क्रिकेट फैन्स के लिए चौंकाने वाला है।
गौरतलब है कि साल 2015 में ही जहीर खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया था। लेकिन आईपीएल वो खेलते रहे थे।
साल 2016 में जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की कप्तानी कर रहे थे। वैसे जहीर खान ने पहले ही अपनी बात रख दी थी कि वो आगे किसी भी लेवल पर क्रिकेट नहीं खेलेगें।
Advertisement
लेकिन खबर है कि इस बार जहीर खान भले ही क्रिकेटर के तौर पर टीम में शामिल नही रहेगें लेकिन कमेंट्री करते जरूर दिखाई देगें।