SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने MI केपटाउन के खिलाफ 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए SA20 के इतिहास में शानदार जीत हासिल की। 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले अपनी आधी टीम गंवाने के बावजूद सनराइजर्स की टीम मार्को जैनसन के बल्ले से निकली 27 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी की बदौलत रनचेज करने में सफल रही।

Advertisement

सैम कर्रन की गेंद पर मार्को जैनसन के बल्ले से निकली एक बाउंड्री सीधे डीप मिड-विकेट क्षेत्र में गई। दो फील्डरों ने गेंद को चौका जाने से रोकने के लिए भरसक प्रयास किया। इस दौरान फील्डर पत्रकार जैनब अब्बास से बुरी तरह टकरा जाते हैं। Zainab Abbas को अंदाजा नहीं होता कि फील्डर उन्हीं की दिशा में आ रहे हैं। फील्डर के धक्के से महिला पत्रकार जमीन पर गिर पड़ती हैं।

Advertisement

ज़ैनब घटना के समय कोचिंग स्टाफ के किसी सदस्य का साक्षात्कार कर रही होती हैं। सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं लगती और वह जल्दी से अपने पैरों पर खड़ी हो जाती हैं। जैनब अब्बास ने खुद इस बात की पुष्टि की कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ और वो ठीक हैं।

बता दें कि गेंदबाजी के लिए जाने-जाने वाले मार्को जैनसन ने विपक्षी टीम पर कोई दया नहीं दिखाई और राशिद खान के एक ही ओवर में 28 रन कूट दिए। राशिद खान जानसेन की बल्लेबाजी की शक्ति और प्रहार से हैरान रह गए थे। यह बल्लेबाजी का एक मास्टरक्लास था जिसने दर्शकों को हैरत में डाल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI Cape Town की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। जवाब में Marco Jansen के 27 गेंदों पर 66 रनों की पारी के बदौलत सनराइजर्स इस्टर्न कैप ने 19.3 ओवर में रनचेज कर लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार