17 जनवरी। दूसरे वनडे में एक बार फिर कोहली लेग स्पिनर एडम जम्पा का शिकार हुए। कोहली 78 रन बनाकर एडम जम्पा की फ्लाइट गेंद को छक्का जमाने की कोशिश में लॉग ऑन पर बाउंड्री लाइन के पास कैच कर लिए गए।
Advertisement
वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने 5वीं दफा कोहली को आउट कर पवेलियम भेजने का कमाल किया। वनडे में कोहली और जम्पा का 12 पारियों में सामना हुआ है जिसमें 5 बार जम्पा कोहली को आउट करने में सफल रहे।
पहले वनडे में भी कोहली को जम्पा ने ही आउट किया था। आपको बता दें कि वनडे में कोहली सबसे ज्यादा दफा रवि रामपॉल के द्वारा आउट हुए हैं। रवि रामपॉल ने कोहली को 6 मौंके पर पवेलियन भेजा है। श्रीलंका के थिसारा परेरा, टीम साफदी ने 5-5 बार वनडे में कोहली को आउट करने का कमाल कर दिखाया है।