ज़िम एफ्रो टी10 2023 के क्वालीफायर 2 में डरबन कलंदर्स ने ब्रैड इवांस (Brad Evans) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से हरारे हरिकेन्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कलंदर्स ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। फाइनल में उनका मुकाबला जोहान्सबर्ग बफेलोज से आज रात 8:30 बजे से होगा। कलंदर्स ने क्वालीफायर 2 में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। 

हरारे हरिकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 82 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन समित पटेल ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। कप्तान रॉबिन उथप्पा ने 7 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन का योगदान दिया। समित और उथप्पा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज डबल डिजिट में नहीं पहुंच सका। डरबन कलंदर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट ब्रैड इवांस ने अपने खाते में जोड़े। उन्होंने 3 विकेट तो अपने पहले ही ओवर में लिए थे। उनके अलावा 2 विकेट तैय्यब अब्बास और एक विकेट डेरिन डुपाविलॉन को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन कलंदर्स की टीम ने मैच को 8.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर और 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हजरतुल्लाह जजई ने बनाये। उन्होंने 16 गेंद में 5 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। उनके अलावा आसिफ अली और निक वेल्च ने क्रमशः 18(6), 18(12) रन का योगदान दिया। हरारे हरिकेन्स की तरफ से ल्यूक जोंगवे और नंद्रे बर्गर को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट ताशिंगा मुसेकिवा और मोहम्मद नबी को मिला। 

टीमें 

डरबन कलंदर्स: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, आसिफ अली, क्रेग एर्विन (कप्तान), निक वेल्च, जॉर्ज लिंडे, ब्रैड इवांस, तेंदई चतारा, तैय्यब अब्बास, अजमतुल्लाह उमरजई, डेरिन डुपाविलॉन, हजरतुल्लाह जजई। 

 हरारे हरिकेन्स: रॉबिन उथप्पा (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, डोनावोन फरेरा, रेगिस चकाबवा, इरफान पठान, मोहम्मद नबी, टिनोटेन्डा मापोसा, समित पटेल, ल्यूक जोंगवे, ताशिंगा मुसेकिवा, नंद्रे बर्गर, एस श्रीसंत। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार