ज़िम एफ्रो टी10 2023 के 20वें मैच में जोहान्सबर्ग बफेलोज ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए हरारे हरिकेन्स को 9 विकेट से मात दे दी। गेंदबाजों के अलावा बल्ले से विल स्मीड और टॉम बैंटन ने भी बल्ले से अपना योगदान दिया। मोहम्मद हफीज को 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

Advertisement

हरारे हरिकेन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 81 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नबी के बल्ले से निकले। उन्होंने 14 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 19 रन जोड़े। उनके अलावा डोनावोन फरेरा ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाये। 

Advertisement

जोहान्सबर्ग बफेलोज की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद हफीज और नूर अहमद ने लिए। एक-एक विकेट ब्लेसिंग मुजाराबानी, विक्टर न्याउची और जूनियर डाला ने अपने खाते में जोड़े। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोहान्सबर्ग बफेलोज ने मैच को 6.2 ओवर में 1 विकेट खोकर और 85 रन बनाकर जीत लिया। बफेलोज की तरफ से सबसे ज्यादा रन विल स्मीड के बल्ले से निकले। उन्होंने 19 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। उनके अलावा टॉम बैंटन ने 14 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31* रन का योगदान दिया। 

टीम के लिए एकमात्र विकेट एस श्रीसंत ने अपनी झोली में डाला। 

टीमें 

Advertisement

हरारे हरिकेन्स की प्लेइंग इलेवन: रॉबिन उथप्पा (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, रेगिस चकाब्वा, डोनावोन फरेरा, टिनोटेंडा मापोसा, इरफान पठान, मोहम्मद नबी, समित पटेल, ल्यूक जोंगवे, ताशिंगा मुसेकिवा, नंद्रे बर्गर। 

जोहान्सबर्ग बफेलोज की प्लेइंग इलेवन: टॉम बैंटन, मोहम्मद हफीज (कप्तान), रवि बोपारा, मैथ्यू कैंपबेल, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), यूसुफ पठान, वेलिंगटन मसाकाद्जा, नूर अहमद, जूनियर डाला, ब्लेसिंग मुजाराबानी, विक्टर न्याउची।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार