ज़िम एफ्रो टी10 2023 के एलिमिनेटर मैच में हरारे हरिकेन्स ने कप्तान रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की मदद से केप टाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट से हरा दिया। अब उनका मुकाबला क्वालीफायर 2 में डरबन कलंदर्स के साथ होगा और जीतने वाली टीम फाइनल में  जोहान्सबर्ग बफेलोज के साथ भिड़ेगी। सैम्प आर्मी की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इस मैच में हरिकेन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चुना था। 

Advertisement

केप टाउन सैम्प आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 143 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। उन्होंने 26 गेंद का का सामना करते हुए 4 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सीन विलियम्स 12 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 25(11) और करीम जनत ने 24(10 रन बनाये। हरारे हरिकेन्स की तरफ से नंद्रे बर्गर ने 2 और  मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरारे हरिकेन्स की टीम ने मैच को 9.2 ओवरों में एक विकेट खोकर और 146 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबस ज्यादा 88(36)* रन कप्तान रॉबिन उथप्पा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। उनके अलावा डोनावोन फरेरा ने 16 गेंद का सामना करते हुए एक चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। सैम्प आर्मी की तरफ से एकमात्र विकेट रिचर्ड नगारवा को मिला। 

टीमें 

हरारे हरिकेन्स की प्लेइंग इलेवन: रॉबिन उथप्पा (कप्तान और विकेटकीपर), रेगिस चकाब्वा, डोनावोन फरेरा, टिनोटेंडा मापोसा, इरफान पठान, मोहम्मद नबी, समित पटेल, ल्यूक जोंगवे, ताशिंगा मुसेकिवा, नंद्रे बर्गर, एस श्रीसंत। 

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

केप टाउन सैम्प आर्मी की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, तदिवानाशे मारुमनी, भानुका राजपक्षे, करीम जनत, सीन विलियम्स, जॉनाथन कैंपबेल, पार्थिव पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), टॉम करन, पीटर हट्ज़ोग्लू, शेल्डन कॉटरेल, रिचर्ड नगारवा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार