रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) की तूफानी पारियों के दम पर हरारे हरिकेंस ने बुधवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-10 2023 के 17वें मुकाबले में डरबन कलंदर्स को 24 रनों से हरा दिया। हरारे के 134 रन के जवाब में डरबन 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। उथप्पा को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरारे हरिकेंस ने निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। उथप्पा ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 44 रन उथप्पा ने 9 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इसके अलावा चकाब्वा ने 23 गेंदों में 43 रन, वहीं डोनावोन फरेरा ने 12 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। 

Advertisement

डरबन के लिए ब्रैड इवांस और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन की टीम को 17 रन के कुल स्कोर पर टिम सेफर्ट (8) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद आंद्रे फ्लैचर और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। फ्लैचर ने 25 गेंदों में नाबाद 50 रन और जजई ने 28 गेंदों में 49 रन की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन दोनों की पारियां जीत के लिए नाकाफी साबित हुईं।

हरारे के लिए दोनों विकेट ल्यूक जॉन्गवे के खाते में गए।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार