Zimbabwe vs Australia 2nd ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 18 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी हरारे के मैदान पर ही खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 298 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 59 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो मैट रेन्शॉ थे, जिन्होंने 94 गेंदों पर 109 रनों की शतकीय पारी खेली और 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।
ZIM vs AUS 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
Harare Sports Club, Harare Pitch Report
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में एक संतुलित विकेट देखने को मिलता है। यहां पर अब तक 209 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 108 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 230 रन रहा है। गौरतलब है कि हरारे के मैदान पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने का कारनामा जिम्बाब्वे ने ही किया है। उन्होंने साल 2023 में USA के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 408 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे।
ZIM vs AUS ODI Head To Head Record
कुल - 34
जिम्बाब्वे - 03
ऑस्ट्रेलिया - 30
बेनतीजा - 01
ZIM vs AUS 2nd ODI : Where to Watch?
जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
ZIM vs AUS 2nd ODI: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैट रेन्शॉ, कूपर कोनोली और नाथन एलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs Australia 2nd ODI Probable Playing XI
Zimbabwe ODI Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग इर्विन, वेस्ले मधेवरी, सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रैंड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Australia ODI Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, मैट रेंशॉ, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, स्पेंसर जॉनसन, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।
Zimbabwe vs Australia Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs AUS 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs Australia Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।