Zimbabwe vs India 2nd T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 126 रन चेज करके जिम्बाब्वे को 7 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

ZIM vs IND 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 25 जुलाई 2026
समय - 04:30 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Harare Sports Club, Harare Pitch Report

जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 84 T20I मैचों में से 45 जीते गए हैं। यहां फटाफट फॉर्मेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 155 रन रहा है।

ZIM vs IND T20 Head To Head Record

कुल - 15
जिम्बाब्वे - 03
भारत - 12

ZIM vs IND 2nd T20 : Where to Watch?

इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Zee के Unite8 Sports चैनल पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर भी जिम्बाब्वे-भारत की टी20 सीरीज इन्जॉय कर सकते हैं।

ZIM vs IND 2nd T20: Player to Watch Out For

जिम्बाब्वे की टीम से सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, और रिचर्ड नगारवा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Zimbabwe vs India 2nd T20 Probable Playing XI

Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी(विकेटकीपर),  ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा।

India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

Zimbabwe vs India Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

ZIM vs IND 2nd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार