Zimbabwe vs India 3rd T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 219 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 90 रनों से मात दी। इस मुकाबले में ईशान किशन ने (44 गेंदों पर 81 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर नाबाद 60 रन) ने अर्धशतक ठोके, वहीं अभिषेक शर्मा ने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ZIM vs IND 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 26 जुलाई 2026
समय - 04:30 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब
Harare Sports Club, Harare Pitch Report
जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 85 T20I मैचों में से 46 जीते गए हैं। यहां फटाफट फॉर्मेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 156 रन रहा है।
ZIM vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 16
जिम्बाब्वे - 03
भारत - 13
ZIM vs IND 3rd T20 : Where to Watch?
इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Zee के Unite8 Sports चैनल पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर भी जिम्बाब्वे-भारत की टी20 सीरीज इन्जॉय कर सकते हैं।
ZIM vs IND 3rd T20: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, और ब्लेसिंग मुजारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs India 3rd T20 Probable Playing XI
Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी(विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा।
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/प्रिंस यादव, मयंक यादव।
Zimbabwe vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs IND 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।