जिम्बाब्वे ने भारत के हाथों पहले वनडे मैच में एक शर्मनाक हार के बाद सबक सीखा और दूसरे वनडे मैच में एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण अपनाया। जिम्बाब्वे के ओपनर्स ने शुरुआती 8 ओवरों तक धीमी बल्लेबाज़ी की लेकिन अच्छी बात ये रही कि उन्होंने विकेट नहीं गंवाया लेकिन 9वें ओवर में जब एक बार फिर से मोहम्मद सिराज ओवर करने के लिए आए तो भारत को पहली सफलता मिल गई।

Advertisement

सिराज ने क्रीज़ पर संघर्ष कर रहे ताकुदज़्वानाशे कैटानो को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करके टीम इंडिया को पहली विकेट दिलाई। भारतीय तेज गेंदबाज ने एक शानदार गेंद फेंकी और जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ने गेंद की तरफ अपना बल्ला फेंका जिसके बाद उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेट के पीछे चली गई और संजू सैमसन ने सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया।

Advertisement

संजू सैमसन का ये कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज में अब तक संजू ने अपनी विकेटकीपिंग से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है उन्होंने ऐसे ऐसे कैच पकड़े हैं जो अमूमन एक विकेटकीपर के लिए मुश्किल होते हैं। खैर, विकेटकीपिंग के साथ-साथ संजू को बल्ले से भी जौहर दिखाने होंगे क्योंकि टीम इंडिया में इस समय जिस तरह का कम्पीटिशन चल रहा है संजू को अगर अपनी जगह बनानी है तो उन्हें बल्ले से कुछ धमाका करना होगा।

वहीं, अगर दूसरे वनडे की बात करें तो ताकुदज़्वानाशे कैटानो के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाज़ी एक बार फिर धराशायी हो गई और एक के बाद एक टीम के बल्लेबाज़ पवेलियन जाते रहे। ऐसे में जिस तरह से इस मैच में भी टीम खेली है उसको देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सीरीज अब जिम्बाब्वे के हाथों से निकल चुकी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार