आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 34वें मैच में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन औऱ मैक्स ओडाउड के अर्धशतक के दम पर नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे के 117 रनों के जवाब में नीदरलैंड ने दो ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। नीदरलैंड की ये टूर्नामेंट में पहली जीत है जबकि जिम्बाब्वे की हार ने उन्हें भी सेमीफाइनल के रेस से लगभग-लगभग बाहर कर दिया है।

Advertisement

इस मैच में जिम्बाब्वे ने हर डिपार्टमेंट में जमकर गलतियां की लेकिन 18वें ओवर में एक ऐसी गलती दिखी जिसने मैच में जिम्बाब्वे की कहानी बयां कर दी। 18वें ओवर में पहुंचने से पहले ही जिम्बाब्वे मैच हार चुका था ऐसे में सिर्फ औपचारिकता पूरी होनी बाकी थी लेकिन जब नीदरलैंड को जीत के लिए सिर्फ 2 रन बनाने थे तभी जिम्बाब्वे के विकेटीकपर रेजिस चकाब्वा ने एक ऐसी स्टंपिंग छोड़ी जिसको लेकर वो ट्रोल भी हो रहे हैं।

Advertisement

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीदरलैंड के बल्लेबाज़ बास डी लीडे ने सीन विलियम्स की गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और सब को लगा कि वो आसानी से स्टंप हो जाएंगे। लेकिन तभी विकेट के पीछे चकाब्वा ने फम्बल पर फम्बल किया और स्टंपिंग छोड़ दी। यहां तक कि लीडे भी हार मान चुके थे लेकिन इसके बावजूद वो क्रीज़ में पहुंचने में सफल रहे।

ये तो शुक्र था कि ये मैच का निर्णायक मोड़ साबित नहीं हुआ वर्ना चकाब्वा को और भी जलालत का सामना करना पड़ता। वहीं, इस मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे के लिए एकमात्र पॉजीटिव उनके ऑलराउंडर सिकंदर रजा रहे जिन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। रजा ने सिर्फ 24 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 117 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार